छतरपुर26फरवरी2023*श्री पंचकल्याण महा महोत्सव का आयोजन हुआ नौगांव में।
आज सुबह से देव आज्ञा लेकर नित्य अभिषेक पूजन कर 7 बजे गुरु आज्ञा लेकर सुबह 7 बजे मंडप स्थापना हुई।
फिर दोपहर करीब 2 बजे जैन मंदिर से 3 हाथी और घोड़े के साथ श्री जी के 2 पालकी और महिला हाथ में कलश लेकर dj पर भक्ति भाव से हाथी पर विराजमान सोधार्म इंद्र श्री सुशील जैन परिवार सहित दूसरे हाथी पर भगवान के माता पिता श्री अरूण जैन जी अपनी पत्नी शशि जैन झांकी के साथ और तीसरे हाथी पर कुवेर इंद्र श्री अखिलेश जैन जी परिवार सहित भगवान की घट यात्रा में सामिल हुए। दोपहर 3:30 पर मेलाग्राउंड में स्थित पंडाल में जुलूस का समापन हुआ और भगवान की पालकी से उतार कर वेदी पर विराजमान कर अभिषेक किया गया। तदुप्रांत पूज्य मुनि श्री 108 विनम्र सागर महाराज के प्रवचन हुए जिसमे घट यात्रा के बारे में और धर्म वृद्धि के प्रवचन में गुरु ने कहा कि ये घट यात्रा बहुत शुभ होती है और हर समाज के होती है। बाद में साम को 7 बजे आरती के साथ कार्यक्रम पूर्ण हुआ
रिपोर्टर जितेंद्र रावत के

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।