लखनऊ25फरवरी*देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में बजट 2023 में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं मीडिया कर्मियों की उपेक्षा।*
कई वर्षों से काफी पत्रकार बंधुओं एवं सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार एवं सामाजिक संगठनों ने यह आस लगाया हुआ था कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के बजट 2023 के दौरान पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा मिलेगा लेकिन पत्रकारों का यह सपना मुंगेरीलाल के हसीन सपने के समान बनकर रह गया।
किसी प्रकार का मीडिया निधि की घोषणाएं न होना उनके लिए बजट का आवंटन न होना स्वतंत्र पत्रकारिता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं समाज सेविकाओं के मनोबल को तोड़ने के समान है।
हम सभी उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हैं की पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के स्वालंबन को ध्यान में रखते हुए निधि की घोषणा की जाएं।
राष्ट्रीय चेयरमैन महिला सेल भारतीय मीडिया फाउंडेशन पूनम गुप्ता। इमरान अली न्यूज़ यूपी आज तक ✍🏻

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 अप्रैल 26 वादे निभाए सरकार, दागियों को मंत्रिमंडल से दूर रखे: अनिल साहा
भागलपुर29अप्रैल26*दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी की आत्मा की शांति को लेकर आयोजित हुआ शोक सभा*
भागलपुर29अप्रैल26*बाल सांसद ने संभाली कमान*