पंजाब 21 फरवरी *रेलवे फाटक के पास बना खड्डा दे रहा हादसों को न्यौता
अबोहर, 21 फरवरी (शर्मा/सोनू): श्रीगंगानगर रोड रेलवे फाटक के पास बना खड्डा हादसों को न्यौता दे रहा है। स्पैशल लगने पर तो और भी बुरा हाल हो जाता है। इस खड्डे के कारण कई वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं लेकिन रेलवे विभाग इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है। खड्डे के कारण कई बार ई-रिक्शा पलट जाती है जिससे उसमें बैठी सवारियों को चोटें भी लग चुकी हैं लेकिन विभाग शायद किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। समाजसेवी राजू चराया, ऑन डॉट कोरियर के संचालक संजय कुमार व समाजसेवी रजत लूथरा ने रेलवे विभाग से मांग की है कि इस खड्डे को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। यदि इस खड्डे के कारण कोई बड़ा हादसा होता है तो उसकी जिम्मेवारी रेलवे विभाग व अधिकारियों की होगी।
फोटो:4, फाटक के पास बना खड्डा व समाजसेवी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।