पंजाब 20 फरवरी *एक लाख 25 हजार नशीली गोली मामले में तीसरा आरोपी राज सिंह दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 20 फरवरी (शर्मा/सोनू): सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई इंद्राज, एएसआई मिलखराज, एएसआई साहब सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने 1 लाख 25 हजार नशीली गोली मामले में तीसरे आरेापी राज सिंह पुत्र बलबीरसिंह जिला फिरोजपुर को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि तीसरे आरोपी की पहचान दोनों आरोपियों को जब पुलिस रिमांड पर लिया गया तो तो दोनों आरोपियों कुलवंत सिंह पुत्र गुरमेज सिंह वासी मेहराना चोहला साहब जिला तरनतारन, लवप्रीत सिंह उर्फ लव पुत्र बलविंद्र सिंह वासी कलेर मांगट जिला मजीठा ने बताया कि यह माल हमने राज सिंह पुत्र बलबीर सिंह को पहुंचाना था जिसकी एवज में पैसे मिलने थे। यह माल गुजरात से लोड किया गया था। आरोपी को न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। अभी इस मामले में चौथा आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस इससे पहले ड्राईवर व कंडक्टर कुलवंत सिंह पुत्र गुरमेज सिंह वासी मेहराना चोहला साहब जिला तरनतारन, लवप्रीत सिंह उर्फ लव पुत्र बलविंद्र सिंह वासी कलेर मांगट जिला मजीठा को काबू कर जेल भेज चुकी है।
फोटो : 07, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
बांदा23सितंबर26* महाराजा श्री गणेशाय नवयुवक समाज ने किया विशाल कन्या भोज और भंडारे का आयोजन*
सहारनपुर 23 सितंबर 26*सहारनपुर से एक बड़ी राहत भरी खबर है
नई दिल्ली २३ सितंबर २६*बंगाल की खाड़ी के गहन अवदाब से यूपी में ऑरेंज अलर्ट, 25-26 सितंबर को पूर्वी प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी