March 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चित्रकूट18फरवरी2023*शासकीय यात्री प्रतीक्षालय में दबंगों ने किया अवैध कब्जा।

चित्रकूट18फरवरी2023*शासकीय यात्री प्रतीक्षालय में दबंगों ने किया अवैध कब्जा।

चित्रकूट18फरवरी2023*शासकीय यात्री प्रतीक्षालय में दबंगों ने किया अवैध कब्जा।

संजय मिश्रा ब्यूरो चीफ यूपी आज तक वेबसाइट चैनल चित्रकूट

चित्रकूट। जनपद चित्रकूट के पहाड़ी ब्लाक के ग्राम पंचायत बूढ़ा सेमरवार मैं बने यात्री प्रतीक्षालय को दबंगों के द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है जिससे मुख्यालय सहित पहाड़ी राजापुर भंवरी वाया मानिकपुर मऊ और इलाहाबाद आने जाने वाली सवारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है नाम ना छापने का निवेदन करते हुए स्थानीय निवासियों द्वारा बताया गया कि यह यात्री प्रतिक्षालय गत कई वर्षों से बना हुआ है जिससे गर्मी और बरसात में साधन का इंतजार करने वाली सवारियों के लिए भारी सुविधाजनक था जिससे लोगों को धूप बरसात और ठंड से राहत मिलती थी लेकिन अब कुछ दबंगों के द्वारा यात्री प्रतीक्षालय पर पूरी तरह अवैध कब्जा कर लिया गया है जिससे दूरदराज से आई हुई सवारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लोगों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि यात्री प्रतीक्षालय का अवैध कब्जा शीघ्र मुक्त कराया जाए जिससे गर्मियों में चिलचिलाती धूप व बरसात मैं लोगों को छाया मिल सके।