चित्रकूट18फरवरी* विकास खंड पहाड़ी अन्तर्गत कुछ ग्राम पंचायतों में जमकर हुआ भ्रष्टाचार।
विकास खंड पहाड़ी में अंगद की तरह पैर जमाएं प्रभारी खंड अधिकारी के रहमों करम एवं कमीशनखोरी के चलते विकास कार्यों के लिए आएं सरकारी धन को लगातार लगाया जा रहा है ठिकाने।
पहाड़ी ग्राम पंचायतों में भारत सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं में शूमार मनरेगा योजना अंतर्गत विकास कार्यों में जमकर बरती गई अनियमितताए।
एक तरफ प्रदेश की सरकारें लगातार गांवों के विकास के लिए काफी संजीदा नजर आ रही है वहीं सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर ना दिख कर कागजों में दिख रही है।
कुछ ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनानें में जमकर बरती गई अनियमितताए।
वहीं गुप्तचर सूत्रों की मानें तों विकास खंड पहाड़ी में संविदा कर्मी कम्प्यूटर आपरेटर ही पूरा ब्लाक कन्ट्रोलर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
ब्लाक में तैनात संविदाकर्मी जेईई,टीईई जिम्मेदार अधिकारियों एवं प्रधानों से सेटिंग करते हुए ज्यादा कमीशन की बात करते हुए स्टीमेट बनाकर स्वयं स्वीकृति कराकर ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए आएं धन से कार्य कराकर सरकारी धन को ठिकाने लगा कर अपनी जेबें भर रहा है।
मीडिया के हाथ लगे अहम सबूत।
बहुत जल्दी संविदा कर्मी से बने ठेकेदार का तमाम सबूतों के साथ होंगे बड़े खुलासे।
ब्यूरो रिपोर्ट-संजय मिश्रा यूपीआजतक

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*