March 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

आगरा13फरवरी2023*G20 के मेहमानों ने किया ताज का दीदार

आगरा13फरवरी2023*G20 के मेहमानों ने किया ताज का दीदार

आगरा13फरवरी2023*G20 के मेहमानों ने किया ताज का दीदार

आगरा जी-20 समिट में भाग लेने आगरा आए विदेशी मेहमान भारतीय संस्कृति में पूरी तरह से रमे हुए नजर आए। सभी मेहमान भारतीय लोक गीतों पर जमकर थिरकते हुए नजर आए। उन्होंने कलाकारों के साथ लोकगीतों पर जमकर डांस किया और इन पलों को अपने मोबाइल में कैद किया। विदेशी मेहमानों का लोक गीतों पर जमकर डांस करने का वीडियो भी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
रविवार को जी-20 के विदेशी मेहमान मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिये पहुँचे थे। उनके स्वागत सत्कार के लिए शिल्पग्राम में सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए थे। जैसे ही विदेशी मेहमान शिल्पग्राम पहुँचे। उनके स्वागत के लिए कलाकरों ने लोक नृत्य शुरू कर दिये। थोड़े ही समय में भारत की सम्पूर्ण झलक देखने को मिली। मेहमान अपने कदम रोक ही नहीं पाए। सभी ने लोकगीतों पर थिरकना शुरू कर दिया और फिर जमकर नृत्य हुआ।
सभी विदेशी मेहमान गोल्फ कोर्ट से ताजमहल पहुँचे। ताजमहल को देखकर सभी काफी उत्साहित नजर आए। सभी को ताजमहल के इतिहास जानने की उत्सुकता नजर आई। इसके लिए जिला प्रशासन ने पहले से ही सभी गाइड और विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को भी लगाया था। सभी ने मेहमानों को ताजमहल के इतिहास और वास्तुकला की जानकारी दी।
इन लम्हों को संजो के रखने के लिए विदेशी मेहमानों ने ताजमहल में जमकर फ़ोटो खिंचाए और अपने कैमरे में भी यादगार पलों को कैद किया। ताजमहल का दीदार करके सभी विदेशी मेहमानों ने उसे अद्भुत स्मारक बताया।
ताजमहल का दीदार करने के बाद विदेशी मेहमान पत्रकारों से भी रूबरू हुए। उन्होंने जी-20 की इस ट्रिप को सबसे यादगार बताया। मेक्सिको की क्लाउडिया ने बताया कि ताजमहल का दीदार करके वह उत्साहित है। ताजमहल सबसे सुंदर स्मारक है।

Taza Khabar