जोधपुर12फरवरी*भाजपा कार्यकर्ता होंगे डिजिटलाईज़्ड़, सरल एप में देंगे अपनी जानकारी
जोधपुर 12 फरवरी। बदलते युग के साथ भारतीय जनता पार्टी भी अब पुराने स्वरूप को छोड़कर नया स्वरूप डिजीटलाईजेशन में प्रवेश कर रही है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में डाटा प्रबंधन एवं उपयोग विषय को लेकर शास्त्रीनगर स्थित स्टील भवन में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में डाटा प्रबंधन के प्रदेश सह-संयोजक कमलेश टाक ने प्रोजेक्ट के माध्यम से डाटा प्रबंधन व उपयोग के बारे में जानकारी दी एवं जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, डाटा प्रबंधन के जिला संयोजक व जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खींची, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
डाटा प्रबंधन के प्रदेश सह-संयोजक कमलेश टाक ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए डाटा प्रबंधन व उसके उपयोग की भूमिका व उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सरल एप के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को बदलते हुए परिवेश में भाजपा को डिजिटलाईज़ करने की जरूरत को समझाते हुए पूरी डिजिटलाईजेशन करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होनें कार्यकर्ताओं बताया कि ‘सरल’ एप के माध्यम से आने वाले समय में पुरे देश में भाजपा के सभी सदस्य को जोड़ने का संकल्प लिया है। जिसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता, शक्ति केन्द्र, मण्डल, जिला और राज्य के सभी सदस्यों की जानकारी मौजूद रहेगी।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं को ‘सरल- एप में जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिये है और राष्ट्रीय नेतृत्व की इस महत्वकांक्षी योजना को सफल बनाने का आव्ह्ान किया है।
जिला सह-संयोजक एवं जिला मंत्री संजय चन्दीरमानी ने कार्यशाला में मौजूद कार्यकर्ताओं के मोबाईल पर ‘सरल’ एप डाउनलोड करवाकर उसमें जानकारी संपादित करने के प्रक्रिया के बारे में बताया।
इस कार्यशाला में मण्डल अध्यक्ष ताराचंद गहलोत, सुनिल भाटी, महेन्द्र छंगाणी, भूपेन्द्र सिंघवी, राकेश बागरेचा, माधोसिंह परिहार, सुरेश भाटी, विकास चाण्डा सहित इस कार्यक्रम के मण्डल संयोजक, मण्डल सह-संयोजक एवं मण्डल आई.टी. संयोजक, मोर्चा अध्यक्ष मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक डा. करणी सिंह खीचीं ने किया व धन्यवाद कार्यक्रम सह-संयोजक एवं जिलामंत्री संजय चन्दीरमानी ने दिया।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कानपुर देहात19मई24*रोड पार कर रहा 55 वर्षीय अधेड़ ट्रैक्टर की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गया।
लखनऊ19मई2024*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर राज्य की प्रमुख खबरें
कानपुर देहात19मई2024*कच्ची छत भरभरा कर गिरने से मलवे के नीचे दबकर मजदूर की हुई मौत