जोधपुर12फरवरी*ब्लड हीरोज अभियान में 40 यूनिट रक्तदान, थैलेसीमिया मरीजों के काम आएगा,
– रोटरी ब्लड बैंक में हुआ शिविर
जोधपुर, 13 फ़रवरी 2023
उड़ान फाउंडेशन व एफ एफ ओ आई ब्लड डोनर्स ग्रुप की ओर से ब्लड हीरो कैंपेन के तहत रक्तादान शिविर में 40 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अभियान के तहत थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों के लिए रक्तदान शिविर आयोजित हो रहे है। उड़ान फाउंडेशन के अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि थैलेसीमिया पीड़ित मरीज जिनको 15 दिन के अंतराल में रक्त की आवश्यकता रहती है।एफ एफओ आई अध्यक्ष आदर्श शर्मा ने बताया की जोधपुर में 350 -400 बच्चे थेलेसीमिया पीड़ित है जिसके लिए समय समय पर ऐसे रक्तदान शिविर आयोजित करते है।और अन्य को इसके लिए जागरुक भी करते है।
उड़ान अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने इस अवसर पर 28 वी बार रक्तदान किया।
एडीसी ट्राफ़िक चैन सिंह महेचा,अशोक शर्मा आई आर पी एस , एडिशनल एसपी प्रेम धन्धे,एसीपी ट्राफ़िक शिवनारायण चोधरी,थानाधिकारी सोमकरण चारण,जय किशन सोनी ने रक्तदाताओं का होसला बढ़ाया।
थेलेसीमिया पीड़ितों के बचाव के लिए ब्लड हीरोज कैंपेन की शुरुआत की है।रक्त संग्रहित रक्तकोष रोटरी ब्लड बैंक की टीम के अध्यक्ष विनोद भाटिया, डॉ राहुल भण्डारी, सीमा मंगल, रवि शुक्ला, सुरेंद्र विश्नोई, विनोद राव, रमेश लक्ष्मण, जितेंद्र, रामप्रसाद ने सहयोग किया।
More Stories
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
जयपुर 20अक्टूबर 26*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमोस्तस्यै नमोस्तस्यै नमो नमः*
लखनऊ 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें