मथुरा03फरवरी*प्रेमसिंह विमल बने आज़ाद समाज़ पार्टी काशीराम मथुरा के नए ज़िला अध्यक्ष
आज दिनांक 1 फरवरी 2023 दिन बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चंद्रशेखर आजाद और प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिला कार्यकारिणी के भंग होने के बाद प्रेमसिंह विमल को नवनियक्त जिला अध्यक्ष मथुरा आज़ाद समाज़ पार्टी (कांशीराम) बनाया गया है
पी एस विमल ने भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी मथुरा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को सहसम्मान आमंत्रित कर बाबा साहब को माल्यार्पण करने का कार्यक्रम अंबेडकर भवन डीग गेट मथुरा पर रखा जिसमे भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी काशीराम मथुरा के पदाधिकारी उपस्थिति रहे उन्होंने एक दूसरे को माला पहनाकर सम्मानित किया
अंबेडकर अधिकार मंच के संस्थापक जितेंद्र कुमार ने पटका व साफा बांधकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पी एस विमल का स्वागत किया इस मौके पर उपस्थित रहे ओमप्रकाश आजाद मंडल उपाध्यक्ष आगरा, आर के फाइटर मण्डल कार्यकारिणी सदस्य, जगदीश बाबू मुन्ना मण्डल महासचिव , शर्फ़राज़ खान मण्डल उपाध्यक्ष आगरा, राजपाल सिंह जाटव मण्डल प्रचारक आगरा, राजेन्द्र सिंह निमेष मण्डल संयोजक भीम आर्मी के साथ बंटी पठान पूर्व जिला प्रभारी मथुरा ,मुकेश कुमार उर्फ टीटू पूर्व जिला मीडिया प्रभारी मथुरा, जगमोहन निषाद पूर्व जिला सचिव मथुरा एवं तमाम कार्यकर्ता आज़ाद समाज़ पार्टी काशीराम मथुरा मौजूद रहे।

More Stories
बांदा(उत्तर प्रदेश)21जुलाई26*कैंडल मार्च कार्यक्रम राइफल क्लब मैदान बाबूलाल चौराहा से महेश्वरी देवी मंदिर चौक तक आयोजित किया गया,
भागलपुर21जुलाई26*भागलपुर साइबर थाना की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई ।
भागलपुर21जुलाई26*27 जुलाई को ‘गो सम्मान दिवस’ मनाने का आह्वान, 40 करोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाने की तैयारी*