चित्रकूट 02फरवरी*ओवरलोड के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्यवाही बालू घाट संचालकों के सामने हो रही बेअसर।
दबंग बालू खदान संचालक को गत दिवस प्रशासन की कार्यवाही से नहीं है कोई भय।
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट जनपद की राजापुर क्षेत्र अंतर्गत सरधुआ थाना के तीर घुमाई गंगू बालू खदान संचालक प्रशासन की लाख कोशिश के बावजूद थमने का नाम नहीं ले रहे अभी कुछ ही दिन पूर्व जिले के खनिज अधिकारी ने दर्जनों ओवरलोड ट्रकों को जप्त कर उनका चालान किया था, लेकिन इस सब कार्यवाही के बावजूद तीर घुमाई गंगू बालू घाट संचालक लगातार जितेन्द्र दुबे ओवरलोड एवं अपने तय मानक के विपरीत क्षेत्रफल में खुदाई करवाकर नदी की मुख्य जलधारा को बांध कर बालू निकालने का कार्य रातों दिन कर रहे है |
अभी 1 फरवरी को जब मीडियाकर्मियों ने तीर घुमाई गंगू बालू घाट पर जाकर कवरेज किया तो बालू घाट संचालक ने गुंडों को भेजकर मीडिया को कवरेज करने से रोका एवं धमकी भी दी कि हम लखनऊ से सारा मैनेजमेन्ट करते है हमारा मीडि़या कुछ नही बिगाड़ सकती,इससे साफ स्पष्ट होता है कि इन घाट संचालक को प्रशासन व मीडि़या का लेश मात्र भी भय नहीं है |
जहां सरकार जीरो टॉलरेंस की दुहाई देती है वहीं दूसरी ओर सरकार के करोड़ों के राजस्व को चूना लगाने से घाट संचालक बाज नहीं आ रहे |
अब जिले के जिम्मेदार खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह जिस तरह कारवाही कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है लेकिन कहीं न कहीं सरकारी यमला इसका जिम्मेदार है क्योंकि घाट संचालक को पल पल की जानकारी सरकारी अधिकारियों की मूवमेंट घाट में बैठे-बैठे ही प्राप्त हो जाती है यहां तक कि अगर कोई मीडिया कर्मी भी बालू घाट में कवरेज के लिए जाता है तो अपने गुर्गो को लगवा कर उन्हें धमकी देने का कार्य बालू घाट संचालक बखूबी निभाते ऐसे है |
ऐसे में जिले की जिम्मेदार जिलाधिकारी को सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए इनके कुत्सित मनसू बोल को देखते हुए कठोर कार्यवाही करनी होगी तभी ओवरलोड व राजस्व चोरी को रोका जा सकता है |
More Stories
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26*बड़ी खबर: गन्ने का मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल करने की मांग, सोनिया गांधी को पत्र लिखकर किसानों की आवाज उठाने की अपील
कानपुर नगर 23 अक्टूबर 26*राज्यपाल के कानपुर दौरे को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*प्रदेश के प्रमुख अंचलों और प्रमुख जनपदों की आज की ताज़ा व बड़ी खबरें: