कौशाम्बी01फरवरी*पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार*
*भाजपा के अपराधिक नेता के बेटों ने किया था पुलिस पार्टी पर हमला*
*कौशाम्बी* थाना सैनी क्षेत्रान्तर्गत चौकी सिराथू में करनपुर चौराहे के पास ग्राम सौरई खुर्द में फल विक्रेताओं के साथ मारपीट विवाद होने के सूचना पर उपनिरीक्षक चन्दन सिंह प्रभारी चौकी सिराथू मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा तत्काल पहुंचकर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु दोनो पक्षों को मौके से हटाने का प्रयास किया गया परन्तु मौके पर रामू व जयप्रकाश पुत्रगण ओम प्रकाश पासी निवासी करनपुर थाना सैनी द्वारा कार्यसरकार में बाधा डालते हुए कांस्टेबल विकास कुमार चौकी सिराथू थाना सैनी के ऊपर अचानक प्रहार कर दिया, जिससे आरक्षी के सिर पर गम्भीर चोटे आ गयी। मौके पर थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे मय हमराह पुलिस द्वारा पहुँचकर शान्ति व्यवस्था कायम करते हुए घायल आरक्षी को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया तथा मौके से अभियुक्तों को गिरफ्तार कर निशादेही पर घटनास्थल करनपुर चौराहे के पास ही घटना में प्रयुक्त एक अदद राठ (लोहे की) को बरामद कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष भेज दिया है
More Stories
सुल्तानपुर 22 अक्टूबर 26*भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा पांडेय की स्कार्पियों ने दो कांस्टेबल को मारी टक्कर
कानपुर22 अक्टूबर 26*नकली और एक्सपायरी सीमेंट सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा, पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट नाराज।
अयोध्या 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें