चित्रकूट29जनवरी2023*चित्रकूट पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा।
*चित्रकूट पुलिस रात्रि में साधन न मिलने की सूचना पर थाना रैपुरा पुलिस टीम ने महिला को उसके घर तक छोड़ा*
*अपने घर पहुंच महिला के चेहरे पर लौटी मुस्कान*
संजय मिश्रा यूपी आज तक ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट दिनांक 28.01.2023 को रात्रि समय करीब 08.30 बजे पूजा पत्नी लवकुश निवासी सिकरिया थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट द्वारा थाना प्रभारी रैपुरा को फोन कर बताया कि वह प्रयागराज दवाई लेने गई थी लौटने में देरी होने के कारण भौॆरी थाना रैपुरा से उसके घर के लिए साधन नही मिल पा रहा है तथा वह अकेली है । इस सूचना पर प्रभारी थाना रैपुरा/वरि0उ0नि0 शैलेन्द्रचन्द्र पाण्डेय द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए तत्काल आरक्षी सत्येंद्र कुमार, आरक्षी तिलक राज, महिला आरक्षी आरती वर्मा को सरकारी वाहन भेजकर महिला श्रीमती पूजा को सकुशल उसके घर ग्राम सिकरिया सकुशल सुरक्षित पहुंचाया गया । सकुशल अपने घर पहुंच महिला एवं उसके परिजनों द्वारा पुलिस टीम को धन्यवाद दिया ।
More Stories
कानपुर नगर 20 अक्टूबर 26*27 वर्षीय युवक भूरा राजपूत का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।*
सीधी (मध्य प्रदेश): असत्य पर सत्य की विजय: सीधी में विजयादशमी की धूम, क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- प्रियंका तिवारी भाजपा नेत्री
महोबा 20 अक्टूबर 26*चरखारी के ग्राम गढ़ा में दर्दनाक हादसा: कच्चा मकान गिरने से 12 वर्षीय बबली की मौत,