फाजिल्का पंजाब28जनवरी*चोरी के आरोपियों को दो दिन का और मिला पुलिस रिमांड
अबोहर, 28 जनवरी (शर्मा/सोनू): ठाकर आबादी गली नं. 9, राजिंद्र कुमार पुत्र चिमन लाल के घर में चोरी करने वाले तीन आरोपी गौरव पुत्र राजिंद्र कुमार, हनी पुत्र संजय कुमार वासी गली नं.7 ईदगाह बस्ती व करण पुत्र तुलगी राम वासी ईदगाह बस्ती को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें दोबारा दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस मामले में चौथे आरोपी की तलाश जारी है।
गौरतलब है कि ठाकर आबादी गली नं. 9, राजिंद्र कुमार पुत्र चिमन लाल के घर में अज्ञात चोरों ने घात लगाकर लाखों रूपये सामान की चोरी की थी। नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी के मामले में तीन आरोपी गौरव पुत्र राजिंद्र कुमार, हनी पुत्र संजय कुमार वासी गली नं.7 ईदगाह बस्ती व करण पुत्र तुलगी राम वासी ईदगाह बस्ती को काबू करने में सफलता हासिल की थी। इन चोरों से पुलिस ने कुछ सामान बरामद किया है। थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि मास्टरमाईंड आकाश पुत्र ुसुरेश कुमार फरार है जिसे जल्द काबू किया जायेगा। यह आरोपी ई-रिक्शा चलाकर गलियों में घूमते हैं। जिस मकान पर ताला लगा होता है उसपर धावा बोल देते हैं। तीनों को अदालत में पेश किया गया जहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। आज तीनों को दोबारा दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:6 पुलिस पार्टी व आरोपी।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 26 लौह पुरुष को नमन करने गुजरात जा रही राष्ट्रीय एकता बाइक रैली पूर्णिया पहुंची*
लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 की बड़ी खबरें……………….*
New Delhi 15 October 2026* TODAYS TOP NEWS*from upaajtak news channel