पंजाब 27 जनवरी *गंगानगर रोड आलमगढ़ चौक पर गोल चौक बनाया जाये : एडवोकेट जीवन जोत बजाज/मक्खन लाल सरपंच
अबोहर, 27 जनवरी (शर्मा/सोनू): पीडब्ल्यूडी तथा सैंटर गर्वनमैंट द्वारा गंगानगर रोड को हाईवे रोड फोर बाई फोर बनाने का काम चल रहा है। अबोहर आलमगढ़ बाईपास बनकर तैयार हो गया है। इस बाईपास पर गोल चौक न होने के कारण अक्सर एक्सीडैंट होते हैं। एडवोकेट जीवनजोत बजाज व आलमगढ़ के पूर्व सरपंच व जिला परिषद् मैंबर मक्खन लाल ने पंजाब सरकार से मांग की है कि अबोहर आलमगढ़ बाईपास पर गोल चौक बनाया जाये ताकि एक्सीडैंट कम हों। उन्होंने बताया कि रात्रि 11.30 बजे एक ट्राला पिकअप से टकरा गया। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया जबकि ट्राला चालक घायल हो गया। इसी बीच गंगानगर से आ रही एक कार खड़े ट्राले से जा टकराई जिसमें चार लोग सवार थे। कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गये। घायलों को गंगानगर रैफर किया गया। एडवोकेट जीवनजोत बजाज ने कहा कि यहां पर जल्द से जल्द चौक बनाया जाये व लाईटों का प्रबंध किया जाये ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि रात्रि समय वाहन धीरे चलायें व शराब पीकर गाड़ी बिल्कुल न जलायें।
फोटो: 2, जानकारी देते मक्खन लाल व एडवोकेट जीवन जोत बजाज, दुर्घटनाग्रस्त कार व ट्राला।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को जनपद के सभी 3770 बूथों पर लगेंगे विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर*
मथुरा 22अक्टूबर 26*कृष्ण चंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर में लक्ष्यबोध कार्यक्रम आयोजित