May 3, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

छतरपुर24जनवरी2023*भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती*

छतरपुर24जनवरी2023*भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती*

छतरपुर24जनवरी2023*भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती*

*कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में ही नहीं पूरे भारत में अपना स्थान बनाया: पुष्पेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू भैया*

छतरपुर। नगर के किशोर सागर तालाब के पास आडोटोरियम में जननायक कर्पूरी ठाकुर भूतपूर्व मुख्यमंत्री बिहार की जयंती का कार्यक्रम हर्षोल्लास किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष अवधेश सिंह यादव के नेतृत्व में किया गया। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आये भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू भैया, अवधेश सिंह यादव जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, सुरेश सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मनीष कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, तुलसीदास विश्वकर्मा अध्यक्ष महिला मंडल भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जगदीश सेन जिला महामंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, एलपी बाबू प्रदेश उपाध्यक्ष सेन समाज, राजाराम सेन प्रदेश महासचिव सेन समाज मंचासीन रहे। कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह अवसर पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने अपने विचार रखते हुए सर्वप्रथम कर्पूरी ठाकुर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हम सब ऐसे महानायक की जयंती मना रहे हैं जिन्होंने समाज में अपने कर्तव्य के प्रति अपना स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे महानतम विभूतियों की जयंती मनाने के पीछे उद्देश्य यही रहता है जो जाति धर्म और सब की मर्यादा तोड़ कर अपने कर्म से स्थान बनाए ऐसे लोगों को याद किया जाना चाहिए और उनके उद्देश्य पर चला भी चलना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपने बिहार के साथ-साथ पूरे भारत में अपना स्थान बनाया है। कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर नगर के सेन समाज के गणमान्य नागरीको को मंच से सम्मानीत किया गया। अवधेश सिंह यादव जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने भी बिहार की मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर बताया की कर्पूरी ठाकुर द्वारा किए गए प्रयासों से समाज को एक नई दिशा प्रदान हुई है उनके द्वारा किए गए कार्यों भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम का संचालन जगदीश सेन जिला महामंत्री सेन समाज ने किया तथा कार्यक्रमों में आए सभी अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त भी किया।

About The Author