पंजाब 18 जनवरी *नगर थाना पुलिस ने 1 चोर को काबू किया, 2 फरार
अबोहर, 18 जनवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, एएसआई मोहन लाल व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी करने वाले आरोपी नानक पुत्र साहब सिंह उर्फ साबा पल्लेदार वासी रामनगरी अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है जबकि दो आरोपी सूरज उर्फ माहू व अजय कुमार वासी इंदिरा नगरी अभी इस मामले में फरार बताये जा रहे हैं। आरोपी को न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। नगर थाना पुलिस ने शेर सिंह पुत्र गोमा राम के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 15, 17.1.2023 379आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। एक आरोपी को काबू कर लिया गया है जबकि दो आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
उन्नाव18 मार्च 26*नवाबगंज चौकी इंचार्ज पर लगा गंभीर आरोप*
रोहतास 18 मार्च 26*बैंक कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा आम जनता के लिए नोट एवं सिक्का विनिमय मेले का आयोजन*
पूर्णिया बिहार 18 मार्च26 *सुरक्षा के मद्देनजर बैंकों का निरीक्षण, वाहन जांच अभियान और स्कूल-कॉलेजों में उड़ान गश्ती*