मथुरा18जनवरी2023*मा0 मंत्री समूह के जनपदीय भ्रमण एवं कार्यवृत्त/अनुपालन आख्या के संबंध में समीक्षा बैठक की।
मण्डलायुक्त आगरा मण्डल आगरा अमित गुप्ता ने कलेक्टेªट सभागार में जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मा0 मंत्री समूह के जनपदीय भ्रमण एवं कार्यवृत्त/अनुपालन आख्या के संबंध में समीक्षा बैठक की। अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिये कि उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों में अतिक्रमण हटाया जाये तथा पुराने अतिक्रमणों को नोटिस देते हुए आगामी कार्यवाही अमल में लायी जाये। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि सीएचसी फरह, राया एवं बल्देव में मानकों के अनुरूप क्रय किये गये चिकित्सा यंत्रों की जांच में तेजी लायें और संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करें।
विद्युत एवं पुलिस आपस में समन्वय स्थापित कर जमीन की एनओसी को प्राप्त करने की कार्यवाही करें। बीएसए को निर्देश दिये कि जर्जर स्कूलों को चिन्हित करें तथा उनको निष्प्रोयोग घोषित करने की कार्यवाही अमल लायी जाये। उन्होंने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लगातार मा0 जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के लिए कहा तथा सभी समस्याओं को निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाये।
बैठक में जिलाधिकारी पुलकित खरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, नगर आयुक्त अनुनय झा, एमवीडीए वीसी नागेन्द्र प्रताप, पीडी अरूण कुमार उपाध्याय, डीसी मनरेगा दुष्यन्त सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*