पंजाब 16 जनवरी *शहर में लूटपाट करने वाले दो आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद दो दिन का पुलिस रिमांड और
लूटपाट करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा : डीएसपी विभोर शर्मा
अबोहर, 16 जनवरी (शर्मा/सोनू): अबोहर के डीएसपी विभोर शर्मा, नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने शहर मेंं लूटपाट करने के मामले में चार आरोपियों जज सिंह उर्फ गिदड़ी पुत्र राजिंद्र कुमार, अमनदीप सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र बलतेज सिंह, कंटू उर्फ प्रकाश पुत्र बाग सिंह, सुनील कुमार उर्फ शीनू पुत्र धर्मचंद वासी गांव किकरखेड़ा को नामजद किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो आरोपी जज सिंह उर्फ गिदड़ी पुत्र राजिंद्र कुमार, अमनदीप सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र बलतेज सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है। चारों आरोपियों ने सुनील सिनेमा के निकट पंप के मैनेजर जगदीश ग्रोवर को घर जाते समय पुरानी फाजिल्का रोड पर नागपाल कंडे के निकट नगदी व सोने की अंगूठी छीनी थी। इस मामले में पुलिस ने मैनेजर के बयानों पर मुकदमा नं. 327, 27.12.22 भांदस की धारा 392, 34आईपीसी के तहत अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में जज सिंह उर्फ गिदड़ी पुत्र राजिंद्र कुमार, अमनदीप सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र बलतेज सिंह को डयूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। रिमांड के बाद देानों को न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें दो दिन के और पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी विभोर शर्मा ने बताया कि मामले की जांच बारीकी से की जा रही है। आरोपियों से कुछ सामान भी बरामद किया गया है। फरार आरोपियों को जल्द काबू किया जायेगा।
फोटो:4, मैनेजर फाईल फोटो, जानकारी देती पुलिस व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली २१ जून २६**अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष* _परमतत्व के साक्षात्कार का साधन – अष्टांग योग_
लखीमपुर खीरी २१जून २६*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की संक्षिप्त-
लखीमपुर खीरी२१जून २६*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के मदरसों में भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए।