कानपुर16जनवरी2023*कचड़ा प्लास्टिक व मिट्टी को अलग करने की नगर पंचायत में लगेगी मशीनें
जैविक खाद बनेगी
बिल्हौर। शुक्रवार को शिवराजपुर नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर बिल्हौर एसडीएम रश्मि लांबा ने नगर पंचायत के कचरे को एकत्रित करने के बाद मशीनों द्वारा प्लास्टिक और कंक्रीट को अलग कर जैविक खाद बनाने का प्लांट की योजना की प्रगति की समीक्षा की
नगर पंचायत ईओ प्रवीण दुबे ने बताया कि नगर पंचायत के वार्डो से उठने वाले नाली एवं नालों से सूखा और गीला कूड़ा को एक जगह एकत्रित किया जा रहा है।इससे नगर पंचायत की जनता को कूड़े से निजात मिल सकेगा।
शासन द्वारा मसीनों से कूड़ा मिट्टी कंक्रीट प्लास्टिक को अलग कर जैविक खाद बनाने की योजना तैयार की जा रही है।नगर पंचायत के अधिकारियों ने मधई नेवादा गांव समीप एमआरएफ सेंटर का निर्माण भी पूरा कर लिया है बस मशीनों के आने की देरी है। वही कूड़े से खाद बनाकर नगर पंचायत के कर्मचारी खाद बेचकर राजस्व में बढ़ोत्तरी करेंगे।प्लांट लगने में 50 से 80 लाख रुपए से अधिक खर्चा होने का अनुमान है
एसडीएम रश्मि लांबा ने बताया कि शासन द्वारा योजना के तौर पर निरीक्षण किया गया है जल्द ही शिवराजपुर नगर पंचायत कार्यालय को कूड़ा करकट एवं प्लास्टिक को अलग करने की मशीन शासन द्वारा लगाई जाएगी जिससे जैविक खाद बनाने में सुविधा होगी। कचड़े से खाद बनने पर आस पास क्षेत्रीय गांवों के किसानों को एक निर्धारित मूल्य खाद मिल सकेगी।

More Stories
मथुरा 29 अगस्त 26* 04 अभियुक्त को चोरी से सम्बन्धित नगद रुपये अवैध हथियार जाली दस्तावेज एवं गाड़ी के साथ गिरफ्तार।
नई दिल्ली 29 अगस्त 26*मंडावली ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा रक्षाबंधन का आध्यात्मिक संदेश
कौशाम्बी 29अगस्त 26*श्रीकृष्ण मेला दधिकान्दो समिति ने सौंपा महापौर जी को ज्ञापन