औरैया 10 जनवरी *चोरों ने लाखों रुपए की सरकारी संपत्ति किया हाथ साफ, अजीतमल विकासखंड के ग्राम पंचायत बिलावा में पीते रविवार की रात चोरों ने ग्राम पंचायत सचिवालय के जंगले काटकर उसमें रखे कंप्यूटर, प्रिंटर, इनवर्टर, बैटरी सहित लाखों रुपए के उपकरण चोर उठा ले गए जो कि नेशनल हाइवे पर बने सरकारी सचिवालय में चोर इत्मीनान से लोहे के जंगले काटते रहे और किसी को भनक तक नहीं हुई वहीं बीते 5 नवंबर 2022 की रात एवं 5 जनवरी 2023 की रात्रि में ग्राम पंचायत बिरूहुनी के पंचायत सचिवालय में दो बार चोरियां हो चुकी है जिसकी शिकायत पंचायत सहायक अंशुल के द्वारा लिखित पुलिस को दी गई मगर स्थानीय पुलिस ने अभी तक एफ आई आर दर्ज नहीं की है ग्राम प्रधान विलावा पूजा देवी ग्राम प्रधान बिरूहुनी राजेश्वरी देवी द्वारा लिखित शिकायत देने के बावजूद अभी तक पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है क्षेत्र में बढ़ती चोरियों की घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यशैली ऊपर उठ रहे हैं सवाल नवंबर 2022 से जनवरी 2023 तक लगातार तीन चोरियां होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है वहीं कोतवाली प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है अतिशीघ्र कार्यवाही की जाएगी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री