दिल्ली03जनवरी2023*”हम उसे न्याय दिलाएंगे”-सीएम अरविंद केजरीवाल
कार से घसीटी गई महिला के परिवार से मिलने के बाद बोले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
कंझावला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता की परिवार से बातचीत की है. सीएम केजरीवाल ने पीड़ित परिवार को 10 लाख का मुआवजा देने की बात कही. इसके साथ ही मृतक लड़की की मां का पूरा इलाज करवाने का भी आश्वासन दिया है.
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि पीड़िता की मां से बात हुई. बेटी को न्याय दिलवायेंगे. बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेंगे. उनकी मां बीमार रहती हैं. उनका पूरा इलाज करवायेंगे. पीड़िता के परिवार को दस लाख रुपये का मुआवज़ा देंगे. सरकार पीड़िता के परिवार के साथ है. भविष्य में भी कोई ज़रूरत हुई तो हम पूरा करेंगे
More Stories
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
जयपुर 20अक्टूबर 26*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमोस्तस्यै नमोस्तस्यै नमो नमः*
लखनऊ 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें