जिलाधिकारी अपडेट 28 दिसम्बर 2022 कानपुर नगर।
कानपुर28दिसम्बर2022*एकीकृत ऑनलाइन प्रणाली ‘‘ऑनलाइन रोड कटिंग परमिशन सिस्टम‘‘ लागू किया गया
जनपद में विभिन्न विकास कार्याे के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही रोड कटिंग के आवेदनों के निस्तारण हेतु 2 दिसम्बर से एकीकृत ऑनलाइन प्रणाली ‘‘ऑनलाइन रोड कटिंग परमिशन सिस्टम‘‘ लागू किया गया है, जिसके कार्यो की
जिलाधिकारी श्री विशाख जी द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा करते हुए समस्त सम्बन्धित नोडल अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए ।
◆ समस्त नामित नोडल अधिकारी को उपलब्ध करायी गई लॉगिंग को उनके द्वारा दिन में 2 बार लॉगिन कर प्राप्त आवेदन की जांच कर आख्या को समयबद्ध रूप से निस्तारित कराना सुनिश्चित करें ।
◆ नगर निगम परमिशन समय से निस्तारण न किए जाने पर जोन 4 एवं जोन 5 के जोनल अभियंताओं का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश अपर जिलाधिकारी कानपुर नगर को दिया गया।
◆ उन्होंने समस्त नामित नोडल अधिकारी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि लॉगिंग में प्राप्त आवेदनों को समय से निस्तारित कराएं और यदि कोई भी आवेदन उनके विभाग से संबंधित नहीं है तो तत्काल संबंधित विभाग का नाम अंकित करते हुए उसे ऑनलाइन फॉरवर्ड करें, ताकि संबंधित विभाग को पुनः प्रेषित किया जा सकें।
◆ प्रत्येक 7 दिनों में आइजीआरएस पोर्टल की तरह ही लॉगइन में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा किए जाने के निर्देश अपर जिलाधिकारी नगर श्री अतुल कुमार को दिए।
More Stories
मुजफ्फरनगर20अक्टूबर26* मेडिकल कॉलेज में MBBS की चतुर्थ वर्ष की छात्रा की मौत से सनसनी,
महोबा 20 अक्टूबर 26*एसडीएम व सीओ ने मूर्ति विजर्सन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कानपुर नगर 20 अक्टूबर 26*11 माह की बेटी व मां की दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत*