जिलाधिकारी अपडेट 27 दिसंबर 2022 कानपुर नगर।
कानपुर27दिसम्बर2022*डीएम ने हर घर नल योजना के तहत हो रहे कार्य एवं अमृत सरोवर कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा आज चौबेपुर विकास खंड के ग्राम पंचायतों में चल रहे अस्थाई गोवंश आश्रय ग्राम प्रेम , ग्राम महाराजपुर एवं ग्राम पचौर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल से जल योजना के तहत हो रहे कार्य एवं रधुनाथपुर सहजयोग ग्राम के अंतर्गत अमृत सरोवर कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए :-
◆ जनपद कानपुर नगर में 50 नए अतरिक्त अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलो का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसके अंतर्गत अलग अगल विकास खण्डों में अस्थाई गौवंश आश्रय स्थलों का निर्माण किया जा रहा है।
◆ प्रत्येक अस्थाई आश्रय स्थलों में कम से कम 50 गोवंशो को संरक्षित कराने की व्यवस्था के दृष्टिगत तैयारी की जा रही है। सभी जगहों पर माह जनवरी में संचालन प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए ।
◆ ग्राम पचोर ग्राम में हर घर नल योजना के अन्तर्गत हो रहे निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया गया । अधिशासी अभियंता जल निगम ने अवगत कराया कि अब तक 260 घरों में FHTC कनेक्शन का कार्य किया गया है।
◆जिलाधिकारी द्वारा FHTC कनेक्शन के सत्यापन हेतु टीम गठित करते हुए आज ही सत्यापन करने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिए ।
◆ अमृत सरोवर का निरीक्षण करते हुए सरोवर के चारो तरफ 4 स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश देते हुए चारो तरफ बैठने हेतु बेंच लगाने के निर्देश दिए ।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार , जिला पशु चिकित्सा अधिकारी समेत अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
नई दिल्ली4मई26 दिन सोमवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली4मई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)