पंजाब 27 दिसम्बर *जज व वकील बनकर ठग्गी मारने वाले आरोपी को जेल भेजा
अबोहर, 27 दिसंबर (शर्मा/सोनू): जज व वकील बनकर ठग्गी मारने वाले आरोपी राज कुमार उर्फ राजू पुत्र मि_ु सिंह वासी सजराना जिला फाजिल्का को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी अनुसार रमेश कुमार पुत्र देसराज वासी खुईयांसरवर ने एक प्रार्थना पत्र लिखकर फाजिल्का के एसएसपी से मांग की थी कि हरिंद्र कुमार पुत्र चेला राम, चेला राम पुत्र हरीचंद वासी रोड़ावाली अरनीवाला फाजिल्का, राज कुमार राजू पुत्र मि_ु राम वासी सजराना सदर फाजिल्का व बलविंद्र कुमार पुत्र बाग चंद वासी छल्लांवाली सदर फाजिल्का ने उसके नकली जज व वकील बनकर लाखों रूपये की ठग्गी मारी है। जांच के बाद थाना खुईयांसरवर पुलिस ने रमेश कुमार के बयानों पर मुकदमा नं. 45, 2.05.2022 भांदस की धारा 420, 120 के तहत उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। डीएसपी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही बाकी आरोपियों को काबू कर लिया जायेगा।
फोटो:1, जानकारी देती पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ २३ जून २०२६ * हादसे के बाद जागा एलडीए, अवैध बिल्डिंग पर फिर चला ध्वस्तीकरण का चाबुक, वर्ष 2016 में जारी हुआ था गिराने का आदेश, 10 वर्ष तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई?
कौशाम्बी २३ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ २३ जून २६ * UP के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: