पंजाब21दिसम्बर*घर में घुसकर मारपीट व तोडफ़ोड़ करने वाले आरोपियों पर कार्यवाई की मांग
अबोहर, 21 दिसंबर (शर्मा/सोनू): गोलू पुत्र चरणदास वासी गली नं. 0 संत नगर अबोहर ने थाना नं. 1 के प्रभारी को प्रार्थना पत्र लिखकर उसके घर में घुसकर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी को दी शिकायत में गोलू पुत्र चरणदास ने बताया कि 18 दिसंबर को दोपहर 11.30 बजे उदय उर्फ कलंगी , रोहित उर्फ मिढ़ा, मोनू , गोरे उर्फ माली, अन्ना, बिल्लला हनी ने उसके घर में घुसकर हमला कर दिया व घर का सामान तोड़ दिया। इसके अलावा घर से 3-4 हजार रूपये की नगदी भी ले गये। गोलू ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द काबू कर कार्यवाई की जाये।
थाना प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ बनती कार्यवाई की जायेगी।
फोटो:1, सीसीटीवी में दिखाई देते आरोपी व जानकारी देते थाना प्रभारी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या 6मई26*सत्तीचौरा चौकी के महमदपुर गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है।
अयोध्या6मई26*बड़े मंगलवार पर रघुवंशी अयोध्यावासी सेवा संस्थान का विशाल भंडारा*
कानपुर नगर6मई26*जनता दर्शन में पहुंची ‘गुल्लक लूट’ की फरियाद, बच्ची की कहानी सुन भावुक हुए डीएम*