कौशाम्बी17दिसम्बर*महिला के अर्ध निर्मित घर में जबरिया हो रहा कब्जा*
*अदालत में मुकदमा विचाराधीन होने के बाद एसडीएम के निर्देश पर थाने जजदार ने नहीं रोका अवैध निर्माण*
*कल्यानपुर कौशाम्बी* सिराथू तहसील क्षेत्र के कल्यानपुर की माया देवी पुत्री राम सुचित के अर्ध निर्मित घर पर उसकी बड़ी माता सुग्गन देवी ने विवाद की स्थिति उत्पन्न कर दी पहले सुग्गन देवी ने मकान को माया देवी को विक्रय कर रकम ले लिया माया देवी ने मकान खरीदने के बाद मकान में आधा निर्माण कर लिया आर्थिक तंगी के चलते वह पूरा मकान का निर्माण नहीं कर सकी उसके बाद सुग्गन देवी ने विवाद उत्पन्न कर दिया जिस पर माया देवी ने उप जिला अधिकारी सिराथू की अदालत में मुकदमा दाखिल किया उप जिलाधिकारी सिराथू की अदालत में दाखिल मुकदमा अभी विचाराधीन है लेकिन इसी बीच गांव के बॉसदेव पुत्र श्रीनाथ ने महिला माया देवी के अर्ध निर्मित घर पर निर्माण शुरू कर कब्जा करना शुरू कर दिया है जब माया देवी ने वासुदेव को मकान में निर्माण से रोका तो वासुदेव ने माया देवी के साथ गाली गलौज मारपीट किया है मामले की सूचना फिर माया देवी ने उप जिलाधिकारी सिराथू को दी है एसडीएम सिराथू ने कोखराज थानेदार को विधिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है अदालत में मुकदमा दाखिल और एसडीएम के आदेश के बाद भी अर्ध निर्मित मकान में जबरिया हो रहे निर्माण को कोखराज पुलिस नहीं रोक सकी है अधिकारी के आदेश के बाद भी अर्ध निर्मित घर पर जबरिया कब्जा किया जा रहा है और महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही है

More Stories
कानपुर नगर7अगस्त26*अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण*
पंजाब7अगस्त26*एडवोकेट हरप्रीत सिंह के ड्राईवर संदीप सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
मथुरा 7 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध 600 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया गया।*