बाराबंकी14दिसम्बर*फुटबॉल मैच विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने सम्मानित किया*
मेराज अहमद
आज दिनांक 14 दिसंबर 2022 को जनपद बाराबंकी के अंतर्गत बाबू केडी सिंह स्टेडियम में बाराबंकी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के हरदिल अजीज नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने सम्मिलित होकर फुटबॉल मैच का आनंद लिया और विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू भी उपस्थित रहे ।
आज फुटबाल का फाइनल मैच जनेस्मा फुटबाल क्लब बाराबंकी और सुभाष स्पोर्टिंग क्लब लखनऊ के बीच खेला गया ।जिसमे दोनो टीमों ने बराबर पर मैच खेले परन्तु एकस्ट्रा टाइम में सुभाष स्पोर्टिंग क्लब ने मैच जीत कर अपने नाम कर लिया।
पूर्व मंत्री ने उप विजेता टीम को भी ट्राफी देकर सम्मानित किया और कहा कि हार जीत खेल के मैदान नही होती खेल में विजेता और उप विजेता होता है जो उप विजेता है उसको फाइनल खेलने की ढेर सारी शुभकामनाएं।और जो विजेता है उसको बहुत बहुत बधाई।फुटबॉल एसोसिएशन बाराबंकी के अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम ने आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।
इस मौके पर मौजूद लोगों में सरदार मंजीत सिंह, अमित पाठक, सज्जाद हुसैन, राजेश सिंह, शार्दुल विक्रम सिंह,शोएब अनवर,तारिक जिलानी, सलीम सिद्दीकी, फैज कुमार,जावेद भाई, राकेश वर्मा, संतोष जयसवाल, नसीम कीर्ति,शफककतअली,संतोष गौड़, हसमत अली गुड्डू ,सोनू राठौर, तथा तमाम फुटबॉल खेल प्रेमी भी उपस्थित रहे।

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*