झांसी 13 दिसंबर । बचेरा प्रधान ने पिता वह पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप।
झांसी के मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बचेरा में वर्तमान ग्राम प्रधान अमित यादव ने आरोप लगाते हुए बताया की पिता द्वारा उसकी पत्नी को अपने प्रेम जाल में फसा लिया गया है। पिछले दो वर्ष से दोनों मिलकर उसको पागल घोषित करने की कोशिश कर रहे है ताकि दोनों की करतूत दुनिया के सामने नही आ सके। जब उसने इसका विरोध किया तो दोनों मिलकर मारपीट कर कमरे में बंद कर देते है। प्रधान अमित ने बताया की मंगलवार को अपने गांव पहुंचा तो पत्नी और पिता ने मिलकर उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिसके बाद वह अपनी जान बचाने के लिए भागा। और सीधा मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। पीड़ित ने बताया की उसकी पत्नी और पिता उसे अपने रास्ते से हटाने की कोशिश कर रहे है। जिसकी शिकायत उसने कई बार पुलिस से भी की। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
उज्जैन 12सितंबर 26*बजरंग बली की शक्ति देख प्रशासन हुआ नतमस्तक, नहीं हटेगी मूर्ति*
उन्नाव 12सितंबर 26* उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के मेगा हेल्थ कैंप में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
गाजियाबाद 12सितंबर 26*इंदिरापुरम डी-मॉल कैफ़े में दबँगो की दबँगई ढा रही कहर