झांसी 12 दिसंबर। चौदह दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा झांसी जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।
ग्राम पंचायत भण्डरा में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हनीफ मलिक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने कहा कि कानपुर बुंदेलखंड जोन की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में 14 दिसंबर को झांसी पहुंचकर मेडिकल बाईपास से यात्रा शुरू होगी। जिसमें ग्राम धायपुरा, घाटकोटरा, कदौरा, भण्डरा, खिलारा, बसरिया आदि ग्रामों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन संपर्क कर कहा कि चौदह दिसंबर को झांसी आ रही प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हों। बैठक में मनोज चतुर्वेदी, सुनील दुबे, सुरेश नगाइच, ठाकुरदास निराला, हनीफ मलिक, दीनदयाल गुप्ता , दयाल अहिरवार, आशु ठाकुर, लोकेंद्र यादव, विनोद अहिरवार, कल्लू कोरी, मुन्नीलाल यादव, जयप्रकाश खरे, बीरेंद्र यादव, पुष्पा श्रीवास , शीतल नामदेव , अमित कंसौरिया आदि मौजूद रहे।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 यई 26 स्वीटी सहरावत की दबिश, मोबाइल गैंग का भंडाफोड़
पूर्णिया बिहार 6 मई 26 इंसाफ़ की चीख़, ख़ामोश क़ब्रें
अयोध्या6मई26*प्रतिबंधित हरे पेडों पर रात मे चला आरा,प्रशासन पर उठे सवाल