*बड़ी खबर*
उत्तराखंड11दिसम्बर*विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को एक समारोह में हिमाचल प्रदेश के 15 वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ*…….
*कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को एक समारोह में हिमाचल प्रदेश के 15 वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ*…….
*शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद* ……..
*हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने ऐतिहासिक रिज मैदान में खुले आकाश के नीचे आयोजित समारोह में 58 वर्षीय सुखविंदर सिंह सुक्खू को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ* …..*निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ* ……
*कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शपथ ग्रहण के इस समारोह में हुए शामिल* …….
*पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी शपथ ग्रहण समारोह में रहे उपस्थित* …….
*गौरतलब है की हिमाचल में मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट मंत्रियों की अधिकतम संख्या हो सकती है 12 …… कैबिनेट का बाद में किया जाएगा विस्तार* …….
*केंद्रीय पर्यवेक्षकों-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद के लिए क्रमश: पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख रहे सुक्खू और विपक्ष के नेता रहे अग्निहोत्री के नामों की …… की थी घोषणा* …….
*बताते चलें की कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुल 68 में से 40 सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी को कर दिया है सत्ता से बाहर* …….

More Stories
लखनऊ27अक्टूबर25*राजधानी लखनऊ के जोन 2 में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान।
लखनऊ27अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
जयपुर27अक्टूबर25*राजस्थान के इन सरकारी साहब ने जोरदार स्कीम लगाई*