June 29, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया10दिसम्बर2022**ठगी पीड़ितों के भुगतान के लिए सत्याग्रह कर सौंपा ज्ञापन*

औरैया10दिसम्बर2022**ठगी पीड़ितों के भुगतान के लिए सत्याग्रह कर सौंपा ज्ञापन*

औरैया10दिसम्बर2022**ठगी पीड़ितों के भुगतान के लिए सत्याग्रह कर सौंपा ज्ञापन*

*औरैया*

संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा शुक्रवार को ककोर मुख्यालय पर शुक्रवार को सत्याग्रह कर जिलाधिकारी के पदनेम उप जिलाधिकारी रमेश सिंह को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि कल्पतरु, कर्मभूमि, बीएनजी ग्लोबल, सहारा, पल्स, समृद्ध, अर्नमैट आदि हजारों ठग कंपनीज एवं सोसाइटीज द्वारा ठगी के शिकार बने लाखों भारतीय नागरिकों ने आत्महत्या कर ली है, और लाखों आत्महत्या करने की कगार पर हैं। ठगी में लगभग देश के 20 करोड़ परिवारों को बारी-बारी से योजना बनाकर धोखाधड़ी से ठगा है और राज्य एवं केंद्रीय अधिनियमों का उल्लंघन करते हुए गिरोह बंद होकर जनता से लाखों करोड़ों रुपए की ठगी की है। आपके अधीनस्थ जनपद/ जिला/ राज्य एवं तहसील में भी ठगों ने हजारों नागरिकों को बारी-बारी से ठगा है। पुलिस धोखाधड़ी एवं ठगी के मुकदमे लिखने में घोर लापरवाही कर रही है, और ठगी पीड़ित न्याय के लिए दर-दर धक्के खा रहे हैं। पुलिस द्वारा मुकदमे ना लिखने के कारण जमाकर्ता अपने भुगतान के दावे वुड्स एक्ट 2019 एवं राज्य के वित्तीय अधिष्ठानों में जमाकर्ता हित संरक्षण अधिनियमों के तहत नियुक्त सक्षम अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पा रहे हैं, जो जनता के साथ अन्याय है। इस अन्याय का प्रतिकार करने के लिए देश भर में वुड्स एक्ट 2019 व अन्य कानूनों की अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार गत 25 अगस्त 2022 से राष्ट्रव्यापी भारत यात्रा मिशन भुगतान के तहत आयोजित कर रहा है। 9 दिसंबर 2022 को मिशन भुगतान भारत यात्रा आपके अधीनस्थ राज्य/जिला में पहुंची है। अन्य मांगों के अलावा अंत में कहा गया है कि कोई भी राहत मुआवजा या आर्थिक सहायता ठगी पीड़ितों/अपराध पीड़ित को दी जा सकती है तो तुरंत दिलवाए, साथ ही देश/राज्य/ जिला के ठगी पीड़ित भयमुक्त होकर जीवन व्यतीत कर सकें। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से संगठन के औरैया जिलाध्यक्ष जेपी सिंघानिया व संयोजक मदनलाल आजाद के अलावा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.