पंजाब10दिसम 2022* सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें शहरवासी : संजय जाखड़
अबोहर, 10 दिसंबर (शर्मा/सोनू): अबोहर का साफ-सुथरा बनाने के लिए नवनिर्वाचित विधायक संदीप जाखड़ ने बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया हुआ है। इसके साथ-साथ उन्होंने शहर को प्लास्टिक मुक्त करने का भी संकल्प लिया है। आज 99वें सफाई अभियान के दौरान संजय जाखड़, पिरथीराज सेवड़ मैट्रो कालोनी, प्रवीण कुमार फौजी, त्रिलोक सोनी, राजेश लवली, मि_ू सिंह, रविंद्र दूबे, बलदेव शर्मा बिट्टूू , श्री राज आश्रम मंदिर के प्रधान पार्षद मेहरचंद तनेजा, कैशियर खरैती लाल रोड, प्रेम मुटनेजा, अश्वनी नागपाल ने शहरवासियों से अपील की है कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। शंकरनाथ डेरे सेवादारों ने विधायक संदीप जाखड़ के कार्यों की प्रशंसा की। इसके अलावा उन्होंने जल संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि हमें पानी को व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए। हमें बरसात के पानी को संरक्षित कर इसे उपयोग में लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें प्लास्टिक की बोतलों में भी पानी नहीं पीना चाहिए इससे कैंसर जैसी बिमारियों का खतरा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण व सीवरेज सिस्टम के लिए भी नुक्सानदायक है। अगर पशु इसे निगल लेता है तो उसकी मौत भी हो सकती है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि अपने वैवाहिक या अन्य कार्यक्रमों में डिस्पोजल की बजाये कांच या स्टील के बर्तनों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि अगर आपको बाजार से सामान लेने जाना है तो घर से ही कपड़े का बना थैला लेकर जायें। बलदेव शर्मा मैट्रो कालोनी वाले, गुरजंट सिंह जंटा, नगर निगम मेयर विमल ठठई, संजय जाखड़, हरप्रीत सिंह बहल, सुरिंद्र सिंह बहल लारा रोहिला, समाज सेवी नरेश खुराना, संजय जाखड़, प्रधान मोहन लाल ठठर्ठ, यूथ कांग्रेस प्रधान अतिंद्रपाल तिन्ना, हरिंद्र बेदी, इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन अनिल नागपाल, विनय कुमार पार्षद इंदिरा नगरी, ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि अपनी दुकानों के बाहर साफ सफाई रखें ताकि शहर सुंदर बने।
फोटो: 2, जानकारी देते संजय जाखड़ व अन्य
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*