कासगंज05दिसम्बर2022*जनपद में निकाय चुनाव जोर शोर से लड़ने के लिए कांग्रेस ने पूरी तरह से कमर कस ली
निकाय चुनाव की सुगबुगाहट पूरी तरीके से शुरू हो गयी है और कांग्रेस पार्टी ने भी पूरी जनपद में निकाय चुनाव जोर शोर से लड़ने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है उक्त बयान महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष दिव्या शर्मा ने देते हुए बताया कि निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह तैयार है इसी कड़ी में आज सिढ़पुरा नगर पंचायत से सभासद पद का चुनाव लड़ने के लिए बार्ड नंबर 11 लोहिया नगर से नसुरद्दीन ने अपना आवेदन पत्र मुझे दिया आपको बता दू कि सिढ़पुरा नगर पंचायत में 12 बार्ड है जिसमे 4 बार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है महिला जिला अध्यक्ष ने कहा कि वे बहुत जल्द समूचे जनपद में निकाय चुनाव के मद्दे नज़र महिलाओं को ताकत देने के लिए और इस निकाय चुनाव में उनकी बड़े पैमाने पर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दौरे पर निकलेगी।

More Stories
कौशाम्बी 19 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ खास खबरें
कौशाम्बी 19 मार्च 26*डायट में आईसीटी प्रशिक्षण के पंचम सोपान का समापन*
जयपुर19 मार्च 26*अजमेर में रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, खेत में बने गोदाम व घर से 512 गैस सिलेंडर जब्त,