झांसी 03 दिसंबर। मऊरानीपुर तहसील सभागार मे संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।
जिसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर ने की। समाधान दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर सहित समस्त विभागों के अधिकारी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
शनिवार को तहसील दिवस में कुल 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। जिसमें से मौके पर किसी भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हुआ। इसके साथ ही वर्तमान में खाद की समस्या से जूझ रहे किसानों के द्वारा तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई। आपको बता दें कि तहसील दिवस की उपयोगिता लोगों में लगातार कम होती जा रही है। जहां पहले सैकड़ों की संख्या में लोग तहसील दिवस में अपनी फरियाद लेकर पहुंचते थे तो वही कुछ गिने-चुने लोग ही तहसील दिवस में पहुंचकर अपनी फरियाद सुनाते है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
लखनऊ 17 नवम्बर 26*UP में SIR के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची का होगा प्रकाशन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा करेंगे प्रेसवार्ता….
नई दिल्ली 17 नवम्बर 27* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर ..सुबह सुबह की खास खबर..*
कोलकाता 17 नवम्बर 26*बंगाल की खाड़ी में बन रहा एक डीप डिप्रेशन और अधिक मजबूत हो रहा है