झांसी 03 दिसंबर। खजुराहो नेशनल हाईवे पर बरिया वेर के नजदीक एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया।
जिसमें चार पहिया कारों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। आपको बता दें कि लगातार एक के बाद एक घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। जिसमें आज फिर एक बार 2 चार पहिया कारों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जानकारी के मुताबिक रॉन्ग साइड राइट साइड में चल रहे दो गाड़ियों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक गाड़ी मऊरानीपुर की तरफ जा रही थी तो दूसरी झांसी की तरफ जा रही थी। जैसे यह गाड़ियां नेशनल हाईवे पर वरिया बेर के पास पहुंची तभी दोनों गाड़ियों में आमने-सामने भिड़ंत गई। लोगों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। वही देखते-देखते सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई। साथ ही वाहनों की कतारें दोनों तरफ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर सड़क को सुचारू कराया। इस घटना में किसी के भी गंभीर रूप से हताहत होने की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,