औरैया 02 दिसम्बर *बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर गलत दिशा से आ रहे डंपर ने कार में मारी टक्कर*
*डॉ व चालक गंभीर हालत में रेफर,डंपर चालक फरार*
*औरैया।* बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर गलत दिशा से आ रहे एक डंपर ने कार में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर से कार में सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। यूपीडा की पेट्रोलिंग कार ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों को गम्भीर हालत में रेफर कर दिया। डंपर चालक फरार हो गया। हादसे के बात यातायात भी प्रभावित रहा।
फर्रुखाबाद निवासी डॉक्टर साजिद अली 36 वर्ष पुत्र अशरफ अली और कार चालक जितेंद्र 28 वर्ष पुत्र सुखबीर निवासीगण फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद डिजायर कार से झांसी किसी काम से जा रहे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर जब वह औरैया के मिहौली गांव के निकट पहुंचे तभी सामने से तेज रफ्तार गलत दिशा में आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर से कार सवार दोनों गम्भीर घायल हो गये। कुछ देर बाद पेट्रोलिंग कर रही यूपीडा की टीम ने दोनों घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गम्भीर हालात में रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद यातायात भी प्रभावित रहा। क्रेन बुलाकर डंपर और कार को हटाया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। घायलों के परिजनो को भी सूचना दे दी गई है।
More Stories
लखनऊ1 अक्टूबर 26*2 अक्टूबर को सर्वण मोर्चा का शांतिपूर्ण धरना प्रस्तावित, पुलिस आयुक्त से अनुमति की मांग
नई दिल्ली 1 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
मेरठ 1 अक्टूबर 26*🩸 मेरठ में 4 अक्टूबर को लगेगा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, एक यूनिट रक्त बचा सकता है किसी की जान