पंजाब 02 दिसम्बर *सीआईए स्टाफ पुलिस ने महिला को 20 लीटर अवैध शराब सहित काबू किया, जेल भेजा
अबोहर, 01 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ प्रभारी सज्जन सिंह, हैडकांस्टेबल सज्जन सिंह व अन्य पुलिस पार्टी कच्चा सीडफार्म की तरफ जा रही थी। एक महिला अपने घर के बाहर प्लास्टिक की कैनी लिए खड़ी थी। पुलिस ने जब कैनी को चैक किया तो उसमें से 20 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। महिला की पहचान नानको बाई पत्नी लखमीर सिंह वासी गली नं. 1 पक्कासीडफार्म अबोहर के रूप में हुई। नगर थाना 1 में महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी महिला।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,