February 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया27नवम्बर2022*रुरखुर्द में डेंगू फैलने की शिकायत पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम*

औरैया27नवम्बर2022*रुरखुर्द में डेंगू फैलने की शिकायत पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम*

औरैया27नवम्बर2022*रुरखुर्द में डेंगू फैलने की शिकायत पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम*

*लगभग आधा सैकड़ा मरीजों की जांच कर दवाइयां की गई वितरित*

*बिधूना,औरैया।* रूरूखुर्द गांव में डेंगू का प्रकोप होने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप मच गया। बीमारी की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर मरीजों की जांच कर लगभग आधा सैकड़ा मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित की हैं और उन्हें बीमारी से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया है। बिधूना तहसील क्षेत्र के ग्राम रूरूखुर्द में एक दर्जन से अधिक लोगों के डेंगू की चपेट में आने और उनके प्लेट्सरेट तेजी से गिरने से ग्रामीणों में फैली दहशत की शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना से डॉ आर जी मिश्रा डॉ सत्येंद्र लैब टेक्नीशियन अंकिता त्रिपाठी आदि स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गांव पहुंची और लगभग 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित की। चिकित्सा कर्मियों द्वारा ग्रामीणों को डेंगू से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया और बुखार या बीमारी के किसी प्रकार के लक्षण नजर आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से उपचार लेने का भी हिदायत दी गई।

Taza Khabar