औरैया27नवम्बर2022*प्रोजेक्ट नई किरण में 12 फाइलें दायर, 4 परिवारों का कराया मिलन*
*औरैया।* आज रविवार 27 नवंबर 2022 को पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी ललित कुमारी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया। जिसमें आज 12 फाइलें दायर की गई व 04 परिवार को जो आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से कुछ दिनो से अलग रह रहे थे। एक दूसरे के साथ रहने को राजी नही थे। जिसके कारण परिवार टूटने की कगार पर था। जिसे समझा बुझाकर पति-पत्नी के मध्य मन मुटाव कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी कर परिवार से मिलाया गया। परिवार को हंसी खुशी बिदा किया गया। नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 वरिष्ठ पत्रकार गंगा प्रसाद चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 *स्टेटस पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, पूर्णिया पुलिस ने दबोचा*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26*मंत्री लेशी सिंह ने किया महागणपति महोत्सव का उद्घाटन