झांसी 26 नवंबर। झोपड़ी के सहारे अन्ना मवेशियों के फसलों को बचाने के लिए किसान कर रहे खेतों की पहरेदारी।
क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में विचरण कर रहे छुट्टा जानवरों से रबी फसलों की रखवाली शरद भरी रातों में खेतों पर झोपड़ी के सहारे दिन रात पहरेदारी किसानों को करनी पड़ रही है। वही क्षेत्र में अनेक ग्राम पंचायतों में गौशालाएं अभी तक नही बनी होने से सैकड़ों की संख्या में आवारा जानवर छुट्टा घूम रहे है। ग्राम कदौरा निवासी किसान देवप्रकाश अहिरवार ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में आवारा गौवंश छुट्टा घूम रहा है। जिससे लाही, मटर, मसूर, गेहूं,चना आदि रबी की हरी भरी फसलों की रखवाली दिन रात खेतों पर झोपड़ी के सहारे अंधेरी रातों में मजबूरी में करनी पड़ रही है। इसी तरह खिलारा, नयागांव, बरुआमाफ, पठा, कंदौरा, पुरवा, सितौरा, बुखारा ,परसारा, भदरवारा, अटारन, भिटारन, ऊसरन, परसारारा, मथूपुरा आदि ग्रामों में अभी तक गौ आश्रय केंद्र नहीं बनने से इन गांवों के किसानों फसलों की रखवाली करने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों ने मऊरानीपुर खंड विकास अधिकारी से वंचित गांवों में सरकारी गौ आश्रय केंद्र बनबाये जाने की मांग की है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
बांदा 29 सितंबर 26*जल संसाधन विभाग ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे छायादार पौधे*
हरिद्वार 30 सितम्बर 26*में ‘वोट चोरी’ का बड़ा खेल: राहुल गांधी ने उजागर किया दिल्ली के बेला एस्टेट का सच,
नई दिल्ली 30 सितम्बर 26*फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र बलात्कार के झूठे आरोप से पूरी तरह बरी: