औरैया 23 नवंबर *सीसी टीबी फुटेज से पकडा गया साइकिल चोर*
*फफूंँद,औरैया।* बुधवार को एक साईकिल चोर आदित्य पुत्र मातादीन निवासी ग्राम हालेपुर थाना अजीतमल ने बीते दिन शनिवार को कस्बे के श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज कटरा मनेपुर स्कूल के साईकिल स्टैंड से साइकिल चोरी करने मे सफल रहा लेकिन विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज मे साइकिल चोरी करते हुए कैद हो गया।
जब विद्यालय की छुट्टी हुई तो सभी छात्र अपनी-अपनी साइकिल लेने स्टैंड पर पहुंचे आखिर में एक छात्र की साइकिल नही मिलने पर प्रधानाचार्य को इस घटना से अवगत कराया।जिसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य सीसीटीवी कैमरे में फुटेज खंगाले जिसके आधार पर बुधवार को चोरी करने बाला युवक को नगर के नुमाइश मैदान में पहचान कर पूँछताछ की तो उसने चोरी करने का जुर्म कबूल किया चोर ने पाता रोड पर सम्मा पुत्र स्वर्गीय मुनमुन निवासी मुहल्ला जुबैरी फफूंद को पाँच सौ रुपये की बेच दी जो कि पाता रोड पर साईकिल की दुकान भी चलाता है। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य ने पुलिस को सूचना दी तभी पुलिस मौके पर आयी और साईकिल चोर को व खरीदने वाले दुकानदार को अपने साथ थाने ले गई। वही प्रधानाचार्य सुधीर त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि पहले भी नौ साइकिलें विद्यालय से चोरी हो चुकी है।
More Stories
हरिद्वार 30 सितम्बर 26*में ‘वोट चोरी’ का बड़ा खेल: राहुल गांधी ने उजागर किया दिल्ली के बेला एस्टेट का सच,
नई दिल्ली 30 सितम्बर 26*फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र बलात्कार के झूठे आरोप से पूरी तरह बरी:
नई दिल्ली 30 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *बुधवार,के मुख्य समाचार*