कौशाम्बी23नवम्बर22*ग्राम प्रधान के ठेंगे पर है सीडीओ का आदेश*
*डिप्टी सीएम के निर्देश पर लगाए गए हैंड पंप में भी धांधली करने से बाज नहीं आए ग्राम प्रधान और अधिकारी*
*कल्यानपुर कौशाम्बी* प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से गांव के लोगों ने बोदाहा तालाब के पास हैंडपंप लगाए जाने की मांग किया था डिप्टी सीएम ने सीडीओ को हैंडपंप लगाने का निर्देश दिया था जिस पर जल निगम ने ग्राम प्रधान अहिरारा के माध्यम से हैंडपंप तो लगा दिया है लेकिन हैंडपंप लगाने में जमकर धांधली हुई है जिससे हैंडपंप पानी नहीं उगल रहा है हैंड पंप में मानक के अनुरूप पाइप नही डाला गया जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी कौशांबी को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दे कर किया कि जो हैंड पंप कल्यानपुर में डिप्टी सीएम के आदेश पर लगवाया गया था उसमे धन का घपला करके सामान कम लगाया गया है जिससे हैंड पंप काफी चलाने के बाद पानी निकलता है। उक्त शिकायत को मुख्य विकास अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए 19 नवंबर 2022 को स्वयं एवं खंड विकास अधिकारी सिराथू के साथ मौके पर हैंड पंप की शिकायत की हकीकत देखी तो शिकायत कर्ता की शिकायत सही निकली मौके पर सीडीओ ने ग्राम प्रधान को आदेशित किए कि हैंड पंप में जो भी कमी है तुरंत मानक के अनुरूप सही कराए।लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी कोई कार्य हैंड पंप में नहीं किया गया इससे यही साबित होता है की सीडीओ का आदेश ग्राम प्रधान के ठेंगे पर है प्रधान सीडीओ का आदेश नही मानते खराब हैंड पंप का कार्य नहीं कराया अब देखते है कि विकास के दोनो मुखिया ग्रामीणों की शिकायत पर क्या करते है या फिर ग्राम प्रधान को ऐसे ही भ्रष्टाचार करने की छूट देते है
More Stories
मुजफ्फरनगर29सितंबर 2026*बुढ़ाना में स्कॉर्पियो सवारों ने कार रोककर युवक को बेरहमी से पीटा,
बाँदा 29 सितंबर 26*में सहायक अध्यापक ने काली पट्टी बांधकर शुरू किया सांकेतिक विरोध, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग*
बांदा 29 सितंबर 26* नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का संगठन ग्रामीण परम्परा विकास संस्थान ने किया स्वागत*