पंजाब22नवम्बर22*घर में घुस कर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
किसान का बेटा गंभीर घायल, फरीदकोट रैफर
अबोहर, 22 नवंबर (शर्मा/सोनू): थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टेाहरी के नेतृत्व में चौकी सीतो के प्रभारी लखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने कपूर सिंह पुत्र हरनाम सिंह वासी सीतोगुन्नो के बयानों पर मुकदमा नं. 119, 21.11.2022 भांदस की धारा 452, 323, 148, 149 आईपीसी के तहत गुरप्रीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह, सोनू पुत्र मनजीत सिंह, सेवा सिंह पुत्र रूलीया सिंह, काका सिंह का लडक़ा वासी हिम्मतपुरा व गुरप्रीत सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कपूर सिंह ने बताया कि वह व उसकी पत्नी चरणजीत कौर तथा बेटे जसविंद्र सिंह को उक्त लोगों ने उनके घर में घुस कर उनपर हमला करके घायल कर दिया। जसविंद्र को फरीदकोट रैफर किया गया है। चौकी सीतो के प्रभारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि फरीदकोट से डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद धारा 307 की बढ़ौतरी की जा सकती है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, जानकारी देते घायल कपूर सिंह व उसकी पत्नी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हमीरपुर12अगस्त26*Gen-Alpha का आंदोलन सफल-
सुल्तानपुर12अगस्त26*शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, निकाली तिरंगा यात्रा*
कानपुर नगर12अगस्त26*भारत माता की जय वंदे मातरम के जयकारों से गुंजा उत्तरीपूरा कस्बा