औरैया 22 नवंबर *आपदा प्रबंधन के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
*बिधूना सभागार में अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण*
*औरैया 22 नवंबर 2022*- जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व एनडीआरएफ गाजियाबाद टीम के संयुक्त प्रयास से बिधूना तहसील सभागार में आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम फेमेक्स का आयोजन एनडीआरएफ सब इन्स्पेक्टर शिवांश कुमार एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।
इस अवसर पर समस्त लेखपालों व अन्य कर्मचारीयों ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण के उपायों के बारे में जानकारी ली तथा विभिन्न प्रकार की आपदाओ से बचाव के लिए उपयोगी तकनीक का प्रशिक्षण लिया। ताकि इमरजेंसी के समय ससुरक्षित स्वयं एवं अन्य नागरिकों को बचाकर जानमाल की सुरक्षा की जा सके। कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी लवगीत कौर तथा उप जिलाधिकारी न्यायिक राम अवतार द्वारा संयुक्त रूप किया गया, उक्त कार्यक्रम में तहसील दार, नायाब तहसीलदार स्काउट प्रशिक्षण आयुक्त अरुण कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे।

More Stories
सतना7मई26*सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक फिरोजा खातून ने कैदी से रचाई शादी*
उत्तर प्रदेश7मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उन्नाव7मई26*सृष्टि कल्याण के लिए हुयी द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना…विज्ञानानंद सरस्वती महाराज