रायबरेली 22 नवंबर *लेखपाल संघ की शाखा महराजगंज के नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध रूप से हुआ संपन्न
महराजगंज/रायबरेली: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाखा महराजगंज के नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध रूप से संपन्न कर लिया गया है। दर्शिता श्रीवास्तव को तहसील शाखा महराजगंज का अध्यक्ष और राजीव मिश्रा को महामंत्री चुना गया है। इन दोनों के साथ साथ 8 सदस्यीय पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ।
आपको बता दें कि, जनपद से आए संगठन के चुनाव पर्यवेक्षक राम अनुज दीक्षित और चुनाव अधिकारी प्रवीण कुमार की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में संगठन के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने दर्शिता श्रीवास्तव को अध्यक्ष और राजीव मिश्रा को महामंत्री पद पर चुना जाना तय किया।
इसके अलावा कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश प्रताप सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, उपमंत्री लोकेश सिंह, कोषाध्यक्ष अमित कुमार शुक्ला, लेखा परीक्षक सुनील कुमार और मीडिया प्रभारी राजेश कुमार कुशवाहा को निर्वाचित किया गया।
इस मौके पर मौजूद लेखपालों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री समेत सभी पदाधिकारियों और चुनाव पर्यवेक्षकों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षकों ने संगठन के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करने की शपथ भी दिलाई।
इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष दर्शिता श्रीवास्तव ने कहा कि, वह संगठन की नीतियों के मुताबिक काम करेंगी, तथा लेखपाल संघ के प्रदेश संगठन और जिला नेतृत्व के निर्देशों पर काम करके संगठन को मजबूत बनाएंगीं। किसी भी लेखपाल साथी का अनावश्यक उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
महामंत्री राजीव मिश्रा ने सभी सहयोगियों को भरोसा दिलाया कि, उनके मान सम्मान स्वाभिमान की रक्षा की जाएगी, और अन्याय अनाचार तथा लेखपाल साथियों के प्रति होने वाले अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर विपिन मौर्य, आद्या प्रसाद, शिव प्रकाश मौर्य, अनिल चौधरी, अर्चना सिंह, संगीता यादव, विवेक प्रताप सिंह, राजाराम, सुनील कुमार, जितेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, लोकेश सिंह, राजेश कुमार, अमित शुक्ला समेत सभी लेखपाल गण मौजूद रहे।

More Stories
पंजाब 22 मार्च 26*पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े चम्बा के पति-पत्नी, गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपा रखी थी नशे की खेप*
लखनऊ22 मार्च 26*भाजपा लखनऊ महानगर की कार्यकारणी की गई घोषणा*
मऊगंज22 मार्च 26*नो-एंट्री में घुसने वाले वाहनों पर पुलिस की कार्यवाही, 6 वाहनों से वसूला 30 हजार का जुर्माना*