कौशाम्बी21नवम्बर*दुस्साहस मुकदमा दर्ज होने के बाद चोरी का आरोपी पहुंचा पुलिस कार्यालय*
*कौशाम्बी* करारी थाना क्षेत्र के नेता नगर में डॉ दिलीप के घर 50 हजार रुपए चोरी किए जाने के मामले में करारी थाना पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है चोरी का मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद नामजद आरोपी दर्जनों महिला पुरुष के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचा है और शपथ पत्र के साथ शिकायती पत्र देकर अपने को बेगुनाह बताने का प्रयास किया है
बताते चलें कि करारी थाना क्षेत्र के नेता नगर मोहल्ले मनोरमा देवी पत्नी डॉ दिलीप के घर 24 अक्टूबर को 50 हजार रुपए चोरी किए जाने के मामले में जमुना प्रसाद के नाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है 25 दिन से अधिक बीत जाने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है पुलिस कार्यालय पहुंचे जमुना प्रसाद और उसके परिजनों ने कहा कि उन्हें थाना पुलिस ने सलाह दिया है कि वह तमाम लोगों को लेकर के एसपी कार्यालय पहुंच जाएं तो उनका मुकदमा खत्म हो जाएगा थाना पुलिस पर भी चोरी के आरोपी ने तमाम गंभीर आरोप लगाए हैं थाना पुलिस की सलाह पर चोरी का नामजद आरोपी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचा है और शपथ पत्र के साथ शिकायती पत्र देकर अपने को बेगुनाह बताते हुए मुकदमा खत्म करने की अपील की है इस दौरान अनीता देवी गेंद कली ननकी देवी मोहिनी देवी मेदी लाल सोहनलाल झलकारा देवी रामलाल संगम लाल जमुना प्रसाद सहित तमाम महिला पुरुष मौजूद रहे
More Stories
मुजफ्फरनगर29सितंबर 2026*बुढ़ाना में स्कॉर्पियो सवारों ने कार रोककर युवक को बेरहमी से पीटा,
बाँदा 29 सितंबर 26*में सहायक अध्यापक ने काली पट्टी बांधकर शुरू किया सांकेतिक विरोध, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग*
बांदा 29 सितंबर 26* नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का संगठन ग्रामीण परम्परा विकास संस्थान ने किया स्वागत*