औरैया 20 नवंबर *डेंगू मरीज की सूचना मिलने पर लगाया कैम्प जाँच की गयी*
*कंचौसी,औरैया।* ब्लाक भाग्यनगर के कंचौसी गांव में डेंगू का मरीज मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग दिबियापुर की टीम ने कैम्प लगाकर बुखार पीड़ितों की जांच की जाँच में किसी भी ग्रामीण को डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। शनिवार को कंचौसी गांव में गौरव कुमार के नेतृत्व में कैम्प लगाकर मरीजों की।
जांच कर दवा दी गई।ग्रामीणों ने दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक को फोन पर सूचना दी थी। कि गाँव में एक मरीज को डेंगू के लक्षण समझ मे दिख रहे हैं।पचास शैय्या अस्पताल दिबियापुर से मौके पर पहुंची टीम में गौरव कुमार, फार्मासिस्ट सौरभ कुमार, लैब टेक्नीशियन महेश कुमार, नागेंद्र कुमार, जीडी चौधरी ने जाँच की, जिससे किसी भी ग्रामीण को डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। वहीं पूरे मोहल्ले में 28 लोगों की डेंगू जाँच की गयी, और लगभग 60 व्यक्तियों को दवा वितरण की गयी।टीम ने ग्रामीणों को बताया कूलर, कमरे के कोने आदि की साफ सफाई रखे, नालियों को साफ सफाई करें,जिससे मच्छर एकत्रित ना हो सके।

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*