झाँसी16नवम्बर*पीड़िता की निजी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा जबरन मकान बनाए जाने बाबत।
झांसी 16 नवंबर। जमीन की हदबंदी के बावजूद भी विपक्षियों द्वारा जबरन जमीन पर घर बनाए जाने से रुकने पर एक महिला और उसके बेटे के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। मऊरानीपुर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम सितौरा निवासी महिला भगवती पत्नी इंद्रपाल ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया कि उसकी जमीन की हदबंदी हो चुकी है साथ ही पड़ोसी के द्वारा उसकी जमीन पर जबरन घर बनाए जाने की कोशिश की जा रही है जब उक्त लोगों को घर बनाने से रोका गया तो उन लोगों के द्वारा उसे धमकी दी गई साथ ही जाति सूचक शब्दू का प्रयोग करते हुए उसके एवं उसके बेटे के साथ मारपीट की गई घटना को अंजाम दिया गया। वही पूरे मामले को लेकर महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराकर उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
मुजफ्फरनगर29सितंबर 2026*बुढ़ाना में स्कॉर्पियो सवारों ने कार रोककर युवक को बेरहमी से पीटा,
बाँदा 29 सितंबर 26*में सहायक अध्यापक ने काली पट्टी बांधकर शुरू किया सांकेतिक विरोध, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग*
बांदा 29 सितंबर 26* नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का संगठन ग्रामीण परम्परा विकास संस्थान ने किया स्वागत*