औरैया14नवम्बर*अपनी मांगों को लेकर व्यापारियों ने दिया धरना क्षेत्राधिकारी ने किया समस्या का निस्तारण।
औरैया जनपद के नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल स्थित बाबरपुर फफूंद मार्ग मेन मार्केट मैं ट्रैफिक की समस्या को लेकर बीते काफी समय से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था कई बार शिकायतों के बावजूद सुनवाई ना होने के चलते सोमवार सुबह कस्बे के समस्त व्यापारी एकत्रित होकर बाबरपुर स्थित मेन मार्केट सब्जी मंडी में धरने पर बैठ गए धरने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र नाथ एवं कोतवाली प्रभारी नीरज यादव मौके पर पहुंचकर व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अस्वस्थ किया जिसके निस्तारण हेतु व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में समस्त व्यापारियों ने एकत्रित होकर क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमें मांगे हैं कि मेन मार्केट में सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक नो एंट्री जोन घोषित किया जाए तथा बड़े वाहनों व सवारी वाहनों का आवागमन बंद किया जाए व्यापारियों की मांगों को लेकर क्षेत्राधिकारी ने आश्वासन देते हुए जल्द से जल्द समस्या का निस्तारण करते हुए वेरीकेटे लगाकर पुलिस पिकेट लगाने के स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए हैं, इस मौके पर युवा जिला उपाध्यक्ष अंकित पोरवाल, नगर अध्यक्ष रवि सोनी, नगर महामंत्री राजीव जैन, नगर उपाध्यक्ष पिंटू गुप्ता, बृजेश गुप्ता, अन्ना पोरवाल, रामशरण, विनय भोजवाल, शेरा भोजवाल, विपिन भोजवाल, शुभम भोजवाल, डॉक्टर सत्य प्रकाश, शिवकरण राजपूत सहित भारी संख्या में व्यापारी लोग मौजूद रहे||
औरैया से पुष्पांजलि के साथ राम जी पोरवाल की रिपोर्ट यूपीआजतक

More Stories
नई दिल्ली21जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे के बाद देश की घटनाक्रम ताजा खबरें* 👇
सहारनपुर21जुलाई26*सहारनपुर में मीट प्लांट में गैस रिसाव….,कई महिलाएं की तबीयत बिगड़ी….
कानपुर नगर21जुलाई26*पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं सत्यापन की समय-सारिणी जारी*